चंदौली, अक्टूबर 19 -- इलिया, संवाददाता। बुद्ध विहार महामाया सरोवर सेवा संस्थान ट्रस्ट सैदूपुर के प्रांगण में रविवार को धम्म ज्योति पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लगभग 2000 दीपक जलाकर भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा अर्पित किया। दीपों की ज्योति से पूरा बौद्ध विहार परिसर सुनहरी रोशनी में नहाया नजर आया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बलवंत सिंह मौर्य ने बताया कि भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त होने के बाद जब वह अपने पिता के बुलावे पर पहली बार बोधगया से कपिलवस्तु गए थे। तब उनके स्वागत में पूरे नगर को दीपों से सजाया गया था। उसी ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में प्रत्येक वर्ष धम्म ज्योति पर्व मनाया जाता है। जो बौद्ध अनुयायियों में प्रकाश, शांति और करुणा का संदेश देता है। इस दौरान उपस्थित जनों भगवान बुद्ध के प्रतिमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.