बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। गौतम बुद्ध की 2569वीं त्रिविध पावनी बैसाख पूर्णिमा अर्थात बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर सिविल लाइन स्थित गौतम बुद्धा पार्क स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीपदान किया गया। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम ने धम्म बन्धुओं को बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण पंचशील का पाठ कराया। कहा की तथागत गौतम बुद्ध मानवता के अग्रदूत थे, जिन्होंने करूणा, मैत्री, समता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व का मार्ग लोगों को दिखाया। आज बुद्ध के संदेश ही बौद्ध धर्म बन गए हैं। महात्मा बुद्ध द्वारा हजारों वर्ष पूर्व दिए गए उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। गौतम बुद्ध ने शांति, सत्य, अहिंसा, कर्म, करुणा, दया, समानता एवं मोक्ष प्राप्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.