चित्रकूट, मई 13 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में बुद्ध पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। स्थानीय के अलावा बाहर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामघाट में मंदाकिनी स्नान किया। राजाधिराज मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान कामदनाथ के दर्शन किए और फिर परिक्रमा लगाई। यूपी प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क रहा। धर्मनगरी में एलआईयू की टीमों ने चेकिंग अभियान भी चलाया। धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवार का खास महत्व माना जाता है। हर सोमवार को धर्मनगरी में अन्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक पहुंचती है। इस बार सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा होने की वजह से बाहर से भी काफी श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। रामघाट पहंुचकर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान किया। इसके बाद राजाधिराज मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर ...