देवघर, मई 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को देवघर जिला के सभी प्रखंडों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के सक्रिय साधकों ने अपने-अपने घरों में प्रातः 9 से 12 बजे के बीच एक साथ एक समय पर गायत्री यज्ञ किया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम देवघर के जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने कहा कि आध्यात्मिक जागरण एवं समर्थ, शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए गायत्री परिवार का यह अनूठा आध्यात्मिक प्रयोग गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का राष्ट्रव्यापी अभियान है। गायत्री यज्ञ के माध्यम से भारत की संस्कृति तथा सनातन मानव धर्म को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यज्ञ का कर्मकांड अत्यंत सरल और सहज कर दिया गया है। इस दौरान गायत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.