आगरा, मई 12 -- वैशाख मास में बुद्ध पूर्णिमा के दिन सोरों की हरिपदी, लहरा व कादरगंज घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए उमड़े। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान भी किए। सोरों व गंगा घाटों के आश्रमों में बुद्ध पूर्णिमा के दिन हवन व प्रवचन आदि भी किए गए। सोमवार की सुबह से ही सोरों की हरिपदी गंगा पर राजस्थान, मध्यप्रदेश व आस-पास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू कर दिए। पुरोहितों ने श्रद्धालुओं को गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। राजस्थान व मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान क्रिया की। उसके बाद गंगा स्नान के लिए लहरा व कछला घाटों पर गए। गंजडुंडवारा के कादरगंज घाट पर भी सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान व धार्मिक अनुष्ठान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.