बोकारो, मई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुद्ध पुर्णिमा पर सोमवार को बुद्ध विहार प्रांगण में बोकारो बुद्ध विहार समिति का 49 वां वर्षगांठ व भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। बोकारो बुद्ध विहार में भंते कौन्डींय थेरो, भंते बुद्ध रत्न और भंते नंद बोधी द्वारा बुद्ध पूजा और वंदना कराई गई। इस मौके पर विधायक उमाकांत रजक ने कहा गौतम बुद्ध ने दुखों का कारण ढूंढने के लिए अपने परिवार और घर का त्याग किया। उन्होंने दुनिया को बताया की जीवन दुखों का कारण है। इस दुखों का निवारण भी है और दुख मुक्ति मार्ग भी है। बुद्ध पूर्णिमा के महत्व को समझते हुए भंते बुद्ध रत्न ने कहा तथागत बुद्ध ने दुनिया को प्रकृति के नियम सदृश्य त्रिरत्न दिया। प्रथम बुद्धम शरणम गच्छामि यानी सदैव ज्ञान के शरण में रहने, धम्मं शरणम गच्छामि यानी प्रकृति व सत्य के शरण में रहने और तीसरा संघम शरणम ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.