हजारीबाग, अप्रैल 2 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि मूलनिवासी संघ की बैठक ज्ञान ज्योति बुद्धा पैलेस बैंक्वेट हॉल में चक्रवती सम्राट अशोक की जयंती मनाई जाने को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभव कुमार‌ ने की। संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रजनी वर्मा ने किया। बैठक में 5 अप्रैल को महान सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी ज्ञान ज्योति बुद्धा पैलेस बैंक्वेट हॉल में समय दो बजे से आयोजित करना निर्धारित किया गया। जिसके विषय सम्राट अशोक महान की लोक कल्याणकारी नीतियां एवं राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का महत्व पर प्रबोधन कार्यक्रम रखा गया है। बैठक में मूलनिवासी मेला का आयोजन 11-14 अप्रैल को मनाया जाने की रूपरेखा भी तय किया गया। 14 अप्रैल को समापन बड़कागांव में किया जाएगा। सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। बैठक म...