पटना, दिसम्बर 10 -- यातायात पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर बुद्धमार्ग में खड़े 64 वाहनों का चालान काटा। इनसे करीब 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला। ये सभी वाहन सड़क के किनारे नो पार्किंग में खड़े थे। पुलिस के मना करने के बावजूद लोगों ने जहां-तहां गाड़ियां खड़ी कर दी थीं। इनमें सबसे अधिक दोपहिया वाहन शामिल हैं। यातायात डीएसपी-5 के नेतृत्व में बुद्धमार्ग में वाहनों का चालान किया गया। बुद्धमार्ग में कोतवाली मोड़ से जीपीओ तक नो पार्किंग एरिया में जितने भी वाहन खड़े थे, सभी पर जुर्माना लगाया गया। इस मार्ग पर यातायात पुलिस ने मंगलवार को चार जगहों पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया है। पुलिस ने लोगों से नो पार्किंग में वाहन नहीं लगाने की अपील की थी, इसके बावजूद बुधवार सुबह और दोपहर में काफी संख्या में जहां-तहां सड़क किनारे वाहन खड़े मिले। जीपीओ गोलंबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.