सराईकेला, फरवरी 15 -- सरायकेला, संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर सरायकेला नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का माहौल है। रविवार को होने वाली पूजा को लेकर सभी शिवालय पूरी तरह से सज-धजकर तैयार हैं। नगर के ऐतिहासिक कुदरसाई स्थित बुढ़ेश्वर शिव मंदिर को आकर्षक लाइटों और फूलों से भव्य रूप दिया गया है। वहीं, खरकई नदी तट स्थित माजना घाट शिव मंदिर में भी विशेष सजावट की गई है। इसके अतिरिक्त कंसारी टोला, बाजार क्षेत्र और आसपास के सैकड़ों छोटे-बड़े मंदिरों में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। रातभर चलने वाले जागरण और भजन-कीर्तन के लिए कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कई स्थानों पर पूजा के बाद महाप्रसाद (भंडारा) वितरण की भी तैयारी है। महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात और मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.