दुमका, जनवरी 8 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वाडंगाल गांव के निकट एनएच 114 ए के समीप निर्माणाधीन फोरलेन के समीप एक गड्डे से पुलिस द्वारा एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने गड्ढे में एक व्यक्ति का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर जरमुंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। इस संबंध में डीएसपी सह जरमुंडी पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक पुतलीडाबर गांव निवासी 45 वर्षीय पूरन राय, पिता नीलमणि राय बताया जाता है। मृतक के घरवालों ने अभी लिखित रूप से कुछ नहीं दिया है। आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक पूरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.