रांची, मार्च 21 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय परिसर में 175 साइकिल का वितरण सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच किया गया। कार्यक्रम में बुढमू पूर्वी के जिला परिषद सदस्य मनोज महतो वाजपेयी और प्रखंड कल्याण विभाग के विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी महेश यादव ने साइकिल का वितरण किया। कल्याण पदाधिकारी महेश यादव ने बताया कि सारले, मक्का और हेसलपीरी पंचायत के सरकारी स्कूल के 79 छात्र और 96 छात्राओं के बीच साइकिल बांटी गई। वहीं 14 पंचायत के सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच 937 साइकिल वितरण का लक्ष्य सरकार ने रखा है। यह वर्ष 2025 में साइकिल वितरण का दूसरा कार्यक्रम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.