रांची, मई 1 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। छह मई से शुरू होने वाले संविधान बचाओ रैली की सफलता को लेकर बुधवार को शुभारंभ पैलेस में कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कांके विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने का आग्रह किया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक सुरेश बैठा, प्रदेश संयोजक प्रदीप बलमुचू, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश किरण, सुनील सहाय, गोपाल तिवारी, इंदिरा तुरी सहित अन्य अतिथियों ने रैली को सफल बनाने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि विगत 40 वर्षों का सुखाड़ को जो कांके विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से फलीभूत किया है उसे सदैव बरकरार रखना है। कार्यक्रम का संचालन जाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.