रांची, मार्च 4 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम नाउज में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन सह ध्वजारोहण किया गया। ग्राम नाउज में तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ नौ मार्च से 11 मार्च तक होगा। नौ मार्च को कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी और इसी के साथ 10 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा, 11 मार्च को भंडारा के साथ विसर्जन का आयोजन किया गया है। मंगलवार को पंडित आचार्य रुद्रनाथ मिश्र के सानिध्य में भूमि पूजन किया गया। इसमें बतौर यजमान दिनेश चौबे सपत्नीक शामिल हुए। भक्तिमय माहौल में यज्ञ कार्यक्रम की शुरुआत से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.