रांची, सितम्बर 2 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डेवान डेरा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बालकिशुन गंझू द्वारा एक छात्रा की पिटाई कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, मक्का बरहा गांवटोली निवासी कामेश यादव की नौ वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी डेवान डेरा विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। मंगलवार की दोपहर कक्षा में शिक्षक ने छड़ी से मारकर उसे घायल कर दिया। इससे छात्रा की आंख के बगल में चोट लगी है। घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर आक्रोश जताते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची ने कहा कि इसकी जांच कराकर दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी शिक्षक बालकिशुन गंझू ने कहा कि गणित की कक्षा के दौरान छात्रा का ध्यान कहीं और था ज...