रांची, अप्रैल 22 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डालसा, रांची के पीएलवी अनिल ठाकुर और सादिक अली ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस एक वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरुकता फैलाना है। वहीं प्रखंड परिसर में पृथ्वी दिवस को सफल बनाने के लिए बीडीओ धीरज कुमार, नील कुमार, कमल उरांव, शहबाज ने डालसा पीएलवी अनिल ठाकुर, सदीक अली और संजू कुमारी के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान डालसा के पीएलवी सदीक अली द्वारा बताया गया कि 10 मई को रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें वादकारी अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क और सुलभ करा सकते हैं। इससे धन और समय की बचत होगी। दूसरी ओर ठा...