रांची, अगस्त 7 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। रांची के एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने गुरुवार को बुढ़मू प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हेसलपिरी गांव में आम की बागवानी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही गुरुगाई पंचायत सचिवालय, मुड़लाटोली में आंगनबाड़ी केंद्र और ठाकुरगांव लैंपस कार्यालय का भी निरीक्षण किया। लैंपस के सचिव ने एसडीएम को यूरिया और डीएपी नहीं मिलने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में तकनीकी खराबी के कारण किसानों का आधार लिंक नहीं होने की जानकारी दी। एसडीएम ने तत्काल इसे दुरुस्त कराने की बात कही। लौटने के दौरान एसडीएम ने प्रखंड क्षेत्र के पर्यटन स्थल तिरू फॉल का निरीक्षण करते हुए उसे विकसित कराने की बात कहीं। मौके पर सीओ सच्चिदानंद वर्मा, बीडीओ धीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.