रांची, अक्टूबर 8 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के नेतृत्व में बुधवार को डालसा का जागरुकता कार्यक्रम उमेडंडा में आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ता कविता खाती, पीएलवी सीमा देवी, बरखा तिर्की ने फ्री लीगल एड, बाल श्रम, बाल विवाह, मजदूर निबंधन, बाल अधिकार सहित अन्य कानूनी अधिकारों की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही पीएम आवास, विधवा पेंशन और गोल्डेन कार्ड की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को मोटर वाहन दुर्घटना में मिलनेवाले मुआवजे के बारे में बताया। वहीं लोगों को रांची सिविल कोर्ट में 13 दिसंबर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए पंफलेट और लिफलेट्स के माध्यम से जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...