बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। मनरेगा के कार्यों में जमकर घपलेबाजी हो रही है। आये दिन मामला उजागर हो रहा है कि फर्जी फोटो अपलोड करके श्रमिकों की मजदूरी को निकाला जा रहा है। इसके अलावा कार्य योजना प्रधान चुपचाप बना रहे हैं। फर्जीवाड़ा का मामला बुटला दौलत का सामने आया है। जिसकी शिकायत डीएम से की गई है और कार्रवाई की मांग की है। सदर तहसील के गांव बुटला दौलत के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत की है। जिसमें मनरेगा के कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाये हैं। इसमें 12 बिंदुओं पर शिकायती पत्र सौंपा है। कहा कि ग्राम प्रधान ने मनरेगा में फर्जी कार्य योजना को बनाया है। गांव में मनरेगा के कार्यों को लेकर कार्य योजना बनाते समय कोई भी खुली बैठक नहीं की गई। वहीं कार्य योजना जो बनाई गई है उसमें फर्जी हस्ताक्षर किये गये हैं और अंगूठा लगाये गये हैं। कार्य योजना में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.