गया, फरवरी 23 -- बहुत जल्द जिले भर के बुजुर्गों को जमीन की खरीद-बिक्री के लिए निबंधन कार्यालय जाने की लाचारी खत्म हो जाएगी। नयी व्यवस्था में एक अप्रैल से 80 या 80 साल से ऊपर के व्यक्ति घर बैठे ही जमीन, मकान व फ्लैट आदि की रजिस्ट्री करा सकेंगे। इसके लिए निबंधन कार्यालय की टीम बुजुर्गों के घर जाएगी। वहां कार्यालय की तरह सारी प्रक्रिया के बाद जमीन के दस्तावेजों का निबंधन कराएगी। इसके लिए स्लॉट बुकिंग कराने के वक्त उम्र प्रमाण पत्र की कॉपी संलग्न करना होगा। अनुमान है निबंधन विभाग से आदेश मिलते ही एक अप्रैल से सूबे के साथ गया में भी नयी सेवा बहाल हो जाएगी। सदर निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 125 जमीन के दस्तावेज निबंधित होते हैं। इनमें करीब 30 फीसदी 80 साल या इससे ऊपर के व्यक्ति आते हैं। टीम में लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर और एक सहयोगी मुख्य रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.