अयोध्या, मई 17 -- कुमारगंज,संवाददाता। अयोध्या जिले के मिल्कीपुर सर्किल के थाना कुमारगंज में तैनात उप निरीक्षक हर्ष नारायण तिवारी को एसएसपी अयोध्या डॉ गौरव ग्रोवर ने लाइन हाजिर कर दिया है। उन पर 65 वर्षीय बुजुर्ग भोलानाथ पांडेय से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के सरूरपुर के मजरे पूरे रघुवर पाण्डेय गांव की है। बुजुर्ग भोलानाथ ने बताया कि वह निखिल नाम के व्यक्ति के बारे में पूछताछ के दौरान दरोगा को सही जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि निखिल के पिता अपने बेटे को लेकर सूरत चले गए हैं। इस जवाब से नाराज होकर दरोगा हर्ष नारायण तिवारी और उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बुजुर्ग की पिटाई शुरू कर दी। दोनों ने उनकी चोटी और मूंछें नोची। जब बुजुर्ग की पोतियां बचाने आईं, तो उन्हें भी धक्का दिया गया। पुलिसकर्मी बुजुर्ग को घसीटते हु...