बागपत, फरवरी 15 -- पंचायत निर्वाचन नामावली के संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे बुजुर्ग वोटर सामने आ रहे हैं, जिनका आधार बना हुआ नहीं है। सत्यापन के लिए आधार के अंतिम चार अंकों का सहारा लिया जा रहा है। प्रशासन ने चुनाव आयोग को पत्र भेज कर इस संदर्भ में मार्गदर्शन मांगा है। जिले में 50 हजार से अधिक ऐसे संभावित डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं जिनका नाम, पिता, पति, माता का नाम एवं लिंग समान हैं। इन मतदाताओं के सत्यापन का कार्य चल रहा है। वोटरों की पहचान आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों के माध्यम से की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दोहरी या फर्जी प्रविष्टि को चिह्नित किया जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे बुजुर्ग मतदाता मिल रहे हैं जिनका आधार ही नहीं बना है। इन मतदाताओं का कहना है कि उंगलियों के निशान मिटने से ब...