अयोध्या, दिसम्बर 5 -- अयोध्या,संवाददाता। कौशांबी डिपो की रोडवेज बस से अयोध्या आ रहे एक बुजुर्ग यात्री की यात्रा के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी अयोध्या डिपो पहुंचने के बाद हुई। जिला अस्पताल के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। कौशांबी डिपो की रोडवेज बस के परिचालक नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में तीन लोगों ने 70 वर्षीय बुर्जुग हरिराम यादव निवासी उद्योग नगर नजदीक वाटर टैंक सुंदर बिहार,पश्चिमी दिल्ली को बस पर बिठाया था। इनको अयोध्या डिपो पर उतरना था। भिटरिया में सभी यात्री चाय पानी के लिए उतरे लेकिन वह अपनी सीट पर ही बैठे रहे। बस चलने को हुई तो उन्होंने अपने बगल बैठे यात्री से लेटने की इच्छा जाहिर की तो दूसरे यात्री को आगे बुला लिया गया। अयोध्या डिपो पहुंचने पर बुजुर्ग को आवाज दी गई लेकिन शरीर में कोई हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.