नैनीताल, नवम्बर 11 -- नैनीताल। दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जिले से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के दूसरे दल को मंगलवार को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। चार दिवसीय यात्रा दल में 33 (18 महिलाएं एवं 15 पुरुष) यात्री शामिल हैं। मंगलवार को यात्रा को पर्यटक आवास गृह सूखाताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा नैनीताल से शुरू होकर रानीखेत-कर्णप्रयाग-जोशीमठ-बदरीनाथ होकर वापस नैनीताल आएगी। इस दौरान पर्यटन विकास विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, भूपेंद्र क्वीरा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.