नोएडा, अक्टूबर 2 -- नोएडा, संवाददाता। पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ड्रग्स की तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला से 43.70 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान के हनुमानगढ़ से हुई। उसके बैंक खाते में सात लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे सेक्टर-41 निवासी 76 वर्षीय सरला देवी ने 31 अगस्त को दर्ज कराई एफआईआर में पुलिस को बताया था कि वह घर में अकेली रहती हैं। उनके पास 18 जुलाई को कथित एयरटेल कर्मी नेहा नाम की महिला का फोन आया था। उसने उनके नाम पर मुंबई बायकुला की एक दुकान में नंबर चलना बताया। सरला देवी को बताया गया कि नंबर का उपयोग जुआ और ब्लैकमेलिंग में होने के चलते मुबंई पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। इसके बाद सरला के पास कथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.