गोंडा, अक्टूबर 6 -- करनैलगंज (गोंडा)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार भोर शौच के लिए निकली बुजुर्ग महिला से गहने छीन लिए और विरोध करने पर हत्या कर दी। हालांकि महिला के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पीड़ित परिजनों द्वारा डायल 112 पर घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला कर्नलगंज नगर से जुड़े नचनी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे सदानंद गोस्वामी की मां रामप्यारी उम्र करीब 60 वर्ष पत्नी स्व.रामराज शौंच के लिए निकली थी, तभी बदमाशों ने नाक में पहने सुराही को झटका मार कर छीन लिया, विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई,घटना की जानकारी होने पर पास पड़ोस के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.