लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- सिंगाही, संवाददाता। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगहा कला के मजरा जयपरा में एक अज्ञात बाइक सवार टप्पेबाज ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गुमराह करके नाक से सोने का फूल पारकर भाग गया। महिला ने रात में परिजनों को जानकारी दी। रविवार सुबह वृद्ध महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। शनिवार शाम 4 बजे जयपरा निवासी राजेश विश्वकर्मा की 80 वर्षीय माता गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में गई हुई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार टप्पेबाज वहां पहुंचा। शातिर टप्पेबाज ने पहले बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में उलझाया और तंबाकू मांगने के बहाने उनके करीब आया। बुजुर्ग महिला की सरलता का फायदा उठाते हुए, उस व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से उनकी नाक का सोने का फूल झपट कर उतार लिया और इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती या शोर मचाती, ...