चित्रकूट, फरवरी 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने के साथ ही निरूद्ध बंदियों के बीच विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जेल में बंद बुजुर्ग बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। उनको प्राधिकरण से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय, प्रदेश व जिले स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन है। प्राधिकरण की ओर से जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करने की व्यवस्था है। उन्होंने जिला कारागार निरूद्ध ऐसे बंदी जिनकी जमानतेें हो गई है, लेकिन अभी उनकी रिहाई नहीं हो पाई है, उनसे बातचीत कर जानकारी ली गई। उनकी रिहाई के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही 70 वर्ष व इससे अधिक उम्र के जेल में निरुद्ध बंदियों ...