फतेहपुर, जनवरी 1 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव की बुजुर्ग महिला से शनिवार रात दुष्कर्म करने वाले नकाबपोश युवक की पुलिस तलाश में जुटी है। महिला के बताए हुलिये के अनुसार पुलिस नकाबपोश की तलाश कर रही है। पुलिस ने गांव से अब तक पांच युवकों को उठाकर पूछताछ कर रही है। चार दिन भी जाने के बाद बुजुर्ग महिला ने एक वीडियो के माध्यम से आरोपी का नाम बताया। एक गांव की रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। बुजुर्ग महिला शनिवार रात करीब नौ बजे शौच के लिए गांव से बाहर 500 मीटर दूर जंगल की ओर पुलिया के पास गई थी। पुलिस के पास ही महिला को एक नकाबपोश युवक ने दबोचकर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म से महिला बेहोश हो गई थी। करीब दो घंटे बाद बेसुध और लहूलुहान हालत में महिला घर पहुंची थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जांच की थी। बुधवार को महि...