गढ़वा, अप्रैल 18 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतहरिया गांव में दो साल से राशन व पेंशन से वंचित दंपति को गुरुवार को राहत मिली। गुरुवार को पेंशन और राशन के लिए प्रखंड का चक्कर लगा रहे दंपति शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर एसडीओ संजय कुमार ने संज्ञान लिया। वह प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ दंपति के घर पहुंच जायजा लिया। साथ ही तत्काल 32 माह का पेंशन, राशन के लिए ग्रीन कार्ड और 50 किलोग्राम राशन तत्काल उपलब्ध कराया। मालूम हो कि प्रखंड अंतर्गत पतहरिया गांव का दंपति पेंशन और राशन के लिए दो सालों से भटक रहा था। उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। पेंशन और राशन के लिए दंपति प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहा था। उन्होंने लिखित रूप से आवेदन भी दिया था। उसके बाद भी उनके आवेदन पर विचार नहीं किया गया। पेंशन और राशन बंद होने से दंपति दाने-दाने को मोहताज था। गांव...