हैदराबाद, मई 3 -- अकसर लोग मुकदमों के चक्कर में अदालतों की सीढ़ियां चढ़ते-उतरते थक जाते हैं, लेकिन तेलंगाना के निजामाबाद में जज ने सड़क पर ही बुजुर्ग दंपति को न्याय दिया। इसकी वजह थी कि बुजुर्ग दंपति अस्वस्थ थे और उनके लिए अदालत परिसर में जाना मुश्किल था। इसकी जानकारी जैसे ही मजिस्ट्रेट को मिली तो वह सड़क पर ही आ गए और वहीं फैसला दिया। बुजुर्ग दंपति रिक्शे से कोर्ट परिसर तक पहुंचा था, लेकिन उनके लिए अंदर जाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में जज ने ही बाहर आना उचित समझा। इस मामले को लेकर जज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है तो वहीं अदालतों के कमजोर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी सवाल उठ रहे हैं। अडिशनल जूनियर सिविल जज ई. एस. शिवा की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है। केस की सड़क पर ही हुई सुनवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.