मुरादाबाद, मार्च 22 -- मिलन विहार विकास समिति एवं सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से मिलन विहार स्थित वृद्ध जन आवास में होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें आवास में रह रहे वृद्धजनों के साथ होली उत्सव मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा बुजुर्ग एक चलती फिरती लाइब्रेरी हैं। हमें इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने कहा हम हर वर्ष यह आयोजन करते आ रहे हैं, जबकि ट्रस्ट के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया हम यह आयोजन नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से कर रहे हैं। यशस्वी राज ने होली गीतों पर और सलोनी ने राधा कृष्ण के गीतों पर प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। अनुराग दा एंड पार्टी ने राधा कृष्ण की झांकियों की प्रस्तुति की। हृदयेश कुमार सिंह, अवधेश पाठक, सुनील कपूर, सुप्रीत सिंह, जूही माथुर, छाया गुप्ता, सुशील शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.