विकासनगर, दिसम्बर 9 -- हरबर्टपुर में सोमवार देर शाम बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ पुलिस ने कदमा दर्ज कर लिया है। कार को पुलिस ने पहले ही कब्जे में ले लिया था। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। विदित है कि सोमवार को करन सिंह, निवासी ग्राम फरूटी पोस्ट कोठी हिमाचल प्रदेश ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शाम को करीब चार बजे उनके पिता शालकी राम हबर्टपुर में महाराजा होटल के बाहर खाना खाने के बाद खड़े थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गंभीर घायल हो गए। श्री महंत इन्दिरेश अस्ताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर सनोज कुमार ने बताया कि तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया था, जबकि चालक की खोजबीन की जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.