पाकुड़, अगस्त 21 -- पाकुड़। प्रतिनिधि झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्ग के सम्मान में वृद्ध आश्रम एवं सोनाजोड़ी सदर अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान सचिव ने सभी बुजुर्ग महिला पुरुषों को फूड पैकेट दिया। सभी बुजुर्गो के हालचाल जाना उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके अधिकार पर जागरूक भी किया और सरकारी योजनाओं के लाभ मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली। इस दौरान गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का इलाज को लेकर जानकारी ली। मौके पर डालसा के कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स खुदु राजवंशी, उत्पल मंडल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...