गढ़वा, जनवरी 16 -- केतार, प्रतिनिधि। स्थानीय लोहिया समता उच्च विद्यालय के परिसर में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम ने कहा कि बनिहार बेदी पर आयोजित सभा के दौरान कइल साह की हुई मौत की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य धर्मराज पासवान ने पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विगत दिनों भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया लेकिन सवाल यह है कि कूपा गांव में 16 वर्षों के दौरान वह कितने दिन गए और गांव के विकास के लिए क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान घाटी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कइल साह को देर रात तक कंबल नहीं दिया गया। उसके कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.