बोकारो, फरवरी 15 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी स्थित एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र में शुक्रवार को बुजुर्ग सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में बुजुर्ग शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद गीत-संगीत, कविता की प्रस्तुति हुई। इस दौरान केन्द्र के अनंत सिन्हा, नूतन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के साथ बुजुर्गो का चरण पूजन किया। अवसर पर अनंत सिन्हा ने कहा माता पिता व बुजुर्गो के सेवा ईश्वर की सेवा समान है। नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन बहुत जरूरी होता है। जिस घर में बुजुर्गो का साथ होता है, वहां हर पल खुशियां होती है। मौके पर संस्था के संचालक पी एन लाल , श्याम जैन, एन शर्मा, कैलाश जायसवाल, मंजू पाठक, बिंदु देवी, संजू सिन्हा, विभा सिंह ने प्रस्तुति दिया। अवसर ...