बोकारो, अप्रैल 25 -- चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में गुरुवार को दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आत्मीयता और संस्कारों की सजीव झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि शिव कुमार पांडेय, तुलसी महतो, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव संतोष कुमार, प्रवीण कुमार पांडेय, दिनेश वर्णवाल, नेहा कुमारी व प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय के दीप प्रज्वलन किया। दादा-दादी व नाना-नानी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भैया-बहनों ने कार्यक्रम में पधारे बुजुर्गों के पैर पूजे तथा उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से भैया-बहनों में अपने दादा-दादी व नाना-नानी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का भाव विकसित करना है ताकि वे इनके महत्व को समझ सके। कहा कि हमारे यहां संयुक्त परिवार की संकल्पना है जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.