प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज। संगमनगरी में होली का उल्लास तीसरे दिन भी बना हुआ है। प्रयागराज के ठठेरी बाजार मोहल्ले में रविवार को भी रंग खेला जा रहा है। इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने परिवार से दूर मायूस बैठे हैं। बाहर रंगपर्व की धूम है तो घर के अंदर मायूसी तारी है। ऐसे लोगों के साथ रंगपर्व की खुशियां साझा करने के लिए सेंट जोसेफ कॉलेज के शिक्षक समर चटर्जी ने अनूठी पहल की है। वह ऐसे बुजुर्ग और अशक्त लोगों के घर-घर मिठाईयां बांट रहे हैं जिनके बच्चे बाहर हैं और त्योहार पर घर नहीं आ सके हैं। समर चटर्जी ने फेसबुक पर इलाहाबाद ग्लोबल कनेक्ट नाम से बने पेज पर यह मैसेज डाला कि जो लोग होली पर प्रयागराज नहीं आ पा रहे हैं तो वह उनके माता-पिता या गार्जियन को मिठाई पहुंचाने के लिए तैयार है। यह संदेश मिलने के बाद प्रयागराज से बाहर रह रहे तकरीबन ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.