चंदौली, फरवरी 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शब-ए-बारात पर्व पीडीडीयू नगर सहित आसपास के इलाकों में मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों और घरों में पूरी रात लोग इबादत में लगे रहे। साथ ही अपने गुनाहों से तौबा की। वहीं कब्रिस्तानों पर भी पहुंकर अपने बुजुर्गों के लिए मगफिरत की दुआएं की। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा। इससे मस्जिद और कब्रिस्तान गुलजार रहे। मुस्लिम बहुल इलाकों मुस्लिम महाल, कसाब महाल, शाहकुटी, नई बस्ती, इस्लामपुर, अलीनगर, लोको कॉलोनी, सिकटीय सहित नगर में चहल-पहल बनी रही। पूरे क्षेत्र को झालर बत्तियों से सजाया गया था। वहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर स्थित लाइन शाहिद बाबा के मजार पर भी जायरीनों का आना जाना लगा रहा। जिले में शब-ए-बारात त्यौहार को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारियों में जुटे रहे। मस्जिदों और कब्रिस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.