जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त प्रयास से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य पहल चलाई जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत आधार कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों को नि:शुल्क नेत्र सर्जरी की सुविधा मिल रही है।इस योजना के तहत पूर्णिमा नेत्रालय में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग पांच बुजुर्गों की फेको सर्जरी सफलतापूर्वक करवाई गई। आमतौर पर आयुष्मान कार्ड के लिए आधार कार्ड के साथ राशन कार्ड की आवश्यकता होती है, लेकिन इस विशेष पहल में केवल आधार कार्ड के आधार पर बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और उन्हें नि:शुल्क फेको सर्जरी की सुविधा प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.