गोपालगंज, फरवरी 6 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत बुचेया पंचायत के वार्ड संख्या 13 में पीएचईडी द्वारा लगाया गया पंपसेट नकारा साबित हो रहा है। इसके कारण सिधवलिया बाजार समेत आसपास के इलाकों की करीब पांच हजार की आबादी शुद्ध पेयजल से वंचित है। वार्ड सदस्य पवन गुप्ता ने बताया कि पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने कई बार पीएचडी विभाग को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 14, 13, 11 और 10 में पिछले लगभग दस वर्षों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। वहीं शेष 11 वार्डों में पंपसेट की स्थापना के बाद कुछ दिनों तक पानी आया, लेकिन इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। पानी की समस्या से बाजार के व्यवसायी और आम लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। व्यवसायी मोहन प्रसाद, प्रभुनाथ गुप्ता, मनीष ग...