रुडकी, फरवरी 20 -- बरकतों और रहमतों के पवित्र महीने रमज़ान-उल-मुबारक का पहला जुमा पूरे बुग्गावाला क्षेत्र में अत्यंत सादगी और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र की जामा मस्जिद सहित तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में बड़ी संख्या में अक़ीदतमंदों ने जुमे की नमाज़ अदा की। रमज़ान का पहला जुमा होने के कारण सुबह से ही रोज़ेदारों में विशेष उत्साह देखा गया। जैसे-जैसे जुमे की नमाज़ का वक्त नज़दीक आया, सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने नमाज़ियों का तांता मस्जिदों की ओर बढ़ने लगा। दोपहर तक आलम यह था कि मस्जिदें नमाज़ियों से पूरी तरह भर गईं, जिसके चलते कई जगहों पर मस्जिदों के सहन और छतों पर भी सफें (कतारें) बिछानी पड़ीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...