मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुशहरी, हिसं। सीएचसी मुशहरी में शुक्रवार को तेज बुखार से पीड़ित दो बच्चों को इलाज के लिए एईएस वार्ड में भर्ती किया गया। ओपीडी में डॉ. राहुल रंजन ने रजवारा गांव के डेढ़ वर्षीय अभिराम कुमार की जांच की। दोपहर 2 बजे बच्चे को 102 डिग्री बुखार था। शरीर में ग्लूकोज की कमी पाई गई। डॉक्टर की सलाह पर एएनएम ने अभिराम को एईएस वार्ड में भर्ती किया। उसे ओआरएस और जरूरी दवाएं दी गईं। दोपहर करीब 3 बजे बेदौलिया गांव से 6 माह की अन्नया कुमारी को भी परिजन लेकर पहुंचे। उसे भी 102 डिग्री बुखार था। डॉक्टर ने उसका भी इलाज किया। दोनों बच्चों के परिजनों को जरूरी सलाह दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रीति प्रसाद ने बताया कि मुशहरी सीएचसी में 24 घंटे एईएस वार्ड में डॉक्टर और एएनएम की तैनाती रहती है। वार्ड में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.