अमरोहा, फरवरी 21 -- क्षेत्र के गांव डिडौली में कक्षा नौ की छात्रा की बुखार से मौत हो गई। छात्रा को पिछले चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव में पेशे से मजदूर हरपाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी करीब 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ रही थी। छात्रा को चार-पांच दिन से बुखार के चलते उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज के दौरान भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। छात्रा की लगातार हालत बिगड़ती गई। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूर के परिवार में पत्नी संतोष देवी के अलावा...