आजमगढ़, अप्रैल 14 -- रानी की सराय। स्थानीय क्षेत्र मे बुखार पीड़ितों की बढ़ती संख्या के साथ ही आई फ्लू की बीमारी भी तेजी से फैल रही है। निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य महकमा केवल कागजों मे ही उपचार कर रहा है। मौसम परिवर्तन के साथ ही बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चपेट में हैं। दवा के बाद भी ठीक होने में एक पखवाड़ा लग जा रहा है। वहीं आई फ्लू के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार की दयनीय व्यवस्था के चलते लोगों की भीड़ निजी अस्पतालों में बढ़ रही है। सुबह से शाम तक बाजार से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों के यहां भीड़ जमा रहती है। क्षेत्र के रविन्द्र कुमार, महेन्द्र राम, संजीव शर्मा आदि ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर केवल कोरम पूरा किया जाता हैं। जिससे मरीज प्...