पटना, अगस्त 7 -- बिहार पुलिस के दो दारोगा को धमकी देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। धमकी देने वाली कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी(प्रतिमा दास) हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने इसे कांग्रेस पर राजद की सोहबत का असर बताया है तो प्रतिमा दास ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि राजापाकड़ की विधायक प्रतिमा कुमारी अपने क्षेत्र से पटना आ रही थीं। अगमकुआं के पास गश्त में तैनात दो दारोगा ने जांच के लिए उनकी गाड़ी को रोक दिया। वायरल वीडियो के मुताबिक कांग्रेस विधायक पुलिस वालों पर गर्म हो गईं। उन्होंने कहा कि बुखार झाड़ देंगे बढ़िया से, सारा दिमाग तुम्हारा ठीक कर देंगे, समझ गया। क्यों बोला झंडा फंडा। कांग्रेस विधायक को रोक रहे हो। जब मेरी गाड़ी आती है तो रोकते हो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.