हापुड़, फरवरी 13 -- बदलते मौसम में जिले में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। जिले में खांसी-बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। जिन्हें चिकित्सक स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दे रहे हैं। वहीं, जिले के स्वास्थ्य विभाग को 50 हजार खांसी के सिरप मिल गए हैं। बदलते मौसम में जिले में बुखार के साथ खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। जिसके चलते जिले के अस्पतालों की ओपीडी में रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ की ओपीडी में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक 867 मरीज पहुंचे। इनमें नजला, जुकाम, बुखार एवं खांसी के 145 मरीज रहे। इसी तरह, जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में 520 से अधिक मरीज रहे। इनमें भी 80 मरीज नजला, जुकाम एवं बुखार के पहुंचे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए। -50 हजार ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.