बागपत, अक्टूबर 9 -- करवटें बदलता मौसम अब स्वास्थ्य पर असर डालने लगा है। सोमवार और मंगलवार को हुई रिमझिम बारिश ने हवा में ठंडक घोल दी है, लेकिन बीच-बीच निकल रही तेज धूप के कारण वातावरण में सर्द-गर्म का मिश्रण बना हुआ है। बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में इन दिनों बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। पिछले कई दिनों से तेज धूप पसीने निकाल रही थी। दो दिन बारिश होने से मौसम बदल गया। वरिष्ठ फिजिशियन डा. श्रवण कुमार ने बताया कि इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिससे संक्रमण जल्दी पकड़ लेता है। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग हैं। लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.