बदायूं, मार्च 25 -- मौसम परिवर्तन हो गया है। सर्दी के बाद एकदम से मौसम गर्म हो गया है। जिसके चलते सर्दी-बुखार ने लोगों को घेर लिया है। अस्पतालों की ओपीडी फुल रही हैं। सबसे अधिक भीड़ मेडिकल कालेज और जिला पुरुष अस्पताल में रही है। यहां मरीजों को घंटों लाइन में लगकर उपचार लेना पड़ा है। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुली तो मरीजों की भारी भीड़ पहुंच गई। जिला महिला अस्पताल में 11 बजे तक ओपीडी में डाक्टर नजर नहीं आये। 11 बजे के बाद भी बीएमएस और प्लेन एमबीबीएस डाक्टरों ने उपचार दिया लेकिन विशेषज्ञों का उपचार प्रसूताओं और बच्चों को नहीं मिला है। दिनभर की ओपीडी 650 मरीजों की रही है। इधर जिला पुरुष अस्पताल में दस बजे के बाद डाक्टर पहुंचे हैं। यहां दिनभर की ओपीडी 1075 मरीजों की रही है। यहां पंजीकरण कक्ष से लेकर डाक्टर कक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.