देवरिया, अक्टूबर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम बदलने से बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, जिससे बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, सांस, पेट दर्द, उल्टी, दस्त से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी है। पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो जा रहे हैं। संख्या बढ़ने पर एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। मरीज को ठीक होने में पांच से सात दिन लग रहा है। वातावरण में नमी होने से वायरस और बैक्टीरिया का दर बढ़ जाता है। खानपान में गड़बड़ी, साफ-सफाई में लापरवाही तथा दूषित पानी के सेवन के अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे तेज बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। कुछ बच्चों को बुखार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.