गाज़ियाबाद, मार्च 4 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन का निशुल्क बुक एक्सचेंज मेला 22 मार्च से लगने जा रहा है। इस बार मेला तीन के बजाए दो चरणों में लगेगा, जहां अभिभावक तथा छात्र अपनी पुरानी किताबों तथा कॉपियों को आपस में निशुल्क बदलकर लाभ उठा सकते हैं। संगठन की बैठक में इसकी घोषणा की गई। बैठक का आयोजन शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में हुई। एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि बुक एक्सचेंज मेले का पहला चरण 22 एवं 23 मार्च को शास्त्रीनगर के लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। जबकि दूसरा चरण 30 मार्च को यॉर्क ग्राउंड, करकड़ मोड़, राधा कुंज, डेल्टा कालोनी में सुबह नौ बजे से आयोजित किया जाएगा। मेले में अभिभावक तथा छात्र आपस में अपनी पुरानी किताब-कॉपियों के बदले अगली कक्षाओं की किताब-कॉपियों से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.